#राशिफल
June 20, 2025
राशिफल : 21 जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
21 जून 2025 शनिवार के दिन का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 21 जून का दिन है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि। आज का दिन कला, साहित्य और संगीत से जुड़े लोगों के लिए विशेष शुभ रहेगा। आपको अपने काम में सराहना और सम्मान मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, लेकिन पुराने मामलों को टालने की प्रवृत्ति से नुकसान हो सकता है। भाई-बहनों के साथ सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि। चंद्रमा आपकी राशि में गोचर कर रहा है, जिससे मानसिक रूप से कुछ अस्थिरता रह सकती है। आज आप खुद को भावनात्मक रूप से थका हुआ महसूस करेंगे। कोशिश करें कि दूसरों की आलोचना से प्रभावित न हों। काम के सिलसिले में छोटी यात्रा संभव है। वित्तीय मामलों में सतर्कता जरूरी है।
धनु राशि। आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। कोई निकट संबंधी आपके शब्दों से आहत हो सकता है। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। नौकरी में परिवर्तन का योग बन रहा है, यदि आप परिवर्तन चाहते हैं तो प्रयास करें। संतान से सुख मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
मकर राशि। शनिदेव की कृपा से आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिलेगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से प्रमोशन या नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। विवाह या सगाई जैसे प्रस्ताव आ सकते हैं। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।
कुंभ राशि। आज का दिन चुनौतियों भरा हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आप सूझबूझ से सभी समस्याओं को हल कर लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें। घर में किसी धार्मिक आयोजन की तैयारी हो सकती है। यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी।
मीन राशि। आज आपकी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता चरम पर रहेगी। कला और लेखन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्नेह और सहयोग बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन फलदायक है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता संभव है।