#राशिफल
June 20, 2025
राशिफल : 21 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
21 जून 2025 शनिवार के दिन का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 21 जून का दिन है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि। आज का दिन करियर और कार्यक्षेत्र में सफलता देने वाला है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। यदि आप व्यापार में हैं तो आज नई डील फाइनल हो सकती है। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे और दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं।
वृषभ राशि। आज का दिन आत्मविश्लेषण और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला हो सकता है। मन में किसी बात को लेकर द्वंद्व बना रहेगा, लेकिन निर्णय लेने की क्षमता आज मजबूत बनी रहेगी। परिवार के बुजुर्गों से सलाह लेना लाभकारी रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, पर अनावश्यक खर्चों से बचें।
मिथुन राशि। आज के दिन आपको अपने संबंधों में पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखने की आवश्यकता है। नौकरी में सहकर्मियों से तालमेल बैठाना थोड़ा कठिन हो सकता है लेकिन संयम से काम लें। विद्यार्थियों के लिए यह समय प्रतिस्पर्धा का है, अतः अधिक मेहनत करनी होगी। घर में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बन सकती है।
कर्क राशि। आज का दिन रिश्तों में थोड़ी खटास ला सकता है, विशेष रूप से जीवनसाथी से तकरार होने की संभावना है। मानसिक तनाव और असुरक्षा की भावना रहेगी। ध्यान और प्राणायाम से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं। किसी बुजुर्ग से मुलाकात प्रेरणादायक रहेगी। संपत्ति से संबंधित विवाद सुलझ सकते हैं।
सिंह राशि। आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। आपके निर्णयों की सराहना होगी। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में लाभदायक होंगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। बच्चों के साथ समय बिताना सुकून देगा। निवेश करने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं।
कन्या राशि। आज आप अपने रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। किसी पुराने प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू कर सकते हैं। भावनाओं में बहने से बचें और तर्क के आधार पर निर्णय लें। कार्यस्थल पर आपके सुझावों को महत्व मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। खानपान में संयम रखें।