#राशिफल
April 20, 2025
राशिफल : 21 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
21 अप्रैल 2025 सोमवार के दिन का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 21 अप्रैल का दिन है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि । आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए उत्तम है। कलाकारों और छात्रों के लिए दिन फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आय में वृद्धि के संकेत हैं। सामाजिक रूप से आपकी सराहना हो सकती है। लकी रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 4
वृश्चिक राशि। आज आप भावनाओं से ओत-प्रोत रह सकते हैं। किसी पुराने मामले को लेकर चिंता रह सकती है, लेकिन समाधान भी निकलेगा। पारिवारिक मामलों में सामंजस्य बनाए रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। लकी रंग: लाल, लकी नंबर: 8
धनु राशि । नए विचारों और योजनाओं पर काम करने का समय है। आप उत्साहित रहेंगे और आसपास के लोग भी प्रेरित होंगे। यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी हो सकती है। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता के संकेत हैं। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। लकी रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 2
मकर राशि । कार्यस्थल पर आपकी मेहनत का फल मिल सकता है। आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं, निवेश का अच्छा समय है। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। शरीर में थकान महसूस हो सकती है, खुद को समय दें। लकी रंग: भूरा, लकी नंबर: 10
कुम्भ राशि । आज आप नए अनुभवों के लिए तैयार रहें। शिक्षा, करियर और व्यापार में नयी दिशा मिल सकती है। मित्रों से मुलाकात या बातचीत से प्रेरणा मिलेगी। प्रेम में ईमानदारी और समझदारी की ज़रूरत है। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी। लकी रंग: आसमानी, लकी नंबर: 11
मीन राशि । आज आप थोड़े भावुक हो सकते हैं, लेकिन रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए शुभ समय है। लकी रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 12