#राशिफल
April 20, 2025
राशिफल : 21 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
21 अप्रैल 2025 सोमवार के दिन का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 21 अप्रैल का दिन है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि । आज का दिन आपके लिए आत्मविश्लेषण और निर्णय लेने का है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी चुनौती आ सकती है लेकिन आप अपने आत्मबल से पार पा लेंगे। धन संबंधित मामलों में सोच-समझकर निवेश करें। परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है, धैर्य रखें। शिवजी को जल अर्पण करें, मानसिक शांति मिलेगी। लकी रंग: लाल, लकी नंबर: 5
वृषभ राशि । आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए संपर्क बन सकते हैं जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन फोकस बढ़ाने वाला है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लकी रंग: हरा, लकी नंबर: 9
मिथुन राशि । आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। रिश्तों में पारदर्शिता रखें, गलतफहमी से बचें। छोटी यात्रा के योग हैं। लकी रंग: पीला, लकी नंबर: 3
कर्क राशि । मानसिक रूप से आज आप थोड़े संवेदनशील रह सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा लेकिन आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। करियर में कुछ अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं। खानपान पर ध्यान दें। पुराने दोस्तों से बात करके मन हल्का होगा। लकी रंग: सफेद, लकी नंबर: 7
सिंह राशि । आपका नेतृत्व कौशल आज निखर कर सामने आएगा। टीम को साथ लेकर चलने में सफल होंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है। धन आगमन के नए स्रोत बन सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। शाम को ध्यान या पूजा से लाभ होगा। लकी रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 1
कन्या राशि । आज का दिन कार्यों को व्यवस्थित करने के लिए उपयुक्त है। आपको जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता से करना चाहिए। स्वास्थ्य में हल्की थकान रह सकती है, आराम करें। जीवनसाथी से कुछ मतभेद संभव हैं, संवाद से हल निकालें। लकी रंग: नीला, लकी नंबर: 6