#राशिफल

March 19, 2026

राशिफल : 20 मार्च- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

20 मार्च का राशिफल

शेयर करें:

20TH MARCH RASHIFAL

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 20 मार्च का दिन है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि-  आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत का संकेत दे सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया अवसर सामने आ सकता है, जिसे समझदारी से अपनाना फायदेमंद रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।

 

वृषभ राशि- आज धैर्य और संयम से काम लेने का दिन है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग ला सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।

 

मिथुन राशि- आज व्यस्तता थोड़ी अधिक रह सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बातचीत में संयम बनाए रखें। परिवार में किसी विषय पर चर्चा हो सकती है। प्रेम जीवन में स्पष्टता बनाए रखना जरूरी है।

 

कर्क राशि- आज भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप धैर्य से उनका समाधान निकाल लेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में अपनापन बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

 

सिंह राशि- आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। कोई नया काम शुरू करने का अवसर मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांच बना रहेगा।

 

कन्या राशि- आज योजनाबद्ध तरीके से काम करना लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना जरूरी है। परिवार में तालमेल बना रहेगा। प्रेम जीवन में धैर्य और समझदारी जरूरी है।

राशिफल : 20 मार्च- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख