#राशिफल
June 19, 2025
राशिफल : 20 जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
20 जून का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 20 जून का दिन है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का परेशानी भरा रहेगा। आज दिन की शुरुआत कुछ उलझनों के साथ हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे सब सामान्य हो जाएगा। किसी निवेश से लाभ की संभावना है। मित्रों के साथ सुखद समय बीतेगा। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से प्रकट करें। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन उलझनों भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से वैचारिक मतभेद संभव है, संयम रखें। करियर में नई राह मिल सकती है। आज कोई महत्वपूर्ण फैसला न लें। ध्यान और योग से मानसिक संतुलन बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर तनाव से बचें।
धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ विशेष योजनाओं को आकार देने का है। नौकरीपेशा लोगों को किसी बड़े काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। धन की स्थिति संतुलित रहेगी। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है। यात्रा सुखद हो सकती है।
मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आएंगे। घर-परिवार के लिए खरीदारी संभव है। सेहत को लेकर कोई राहत मिलेगी। प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा। लेकिन किसी गलतफहमी से विवाद की स्थिति न बनने दें।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। आज आप अपने काम से दूसरों को प्रभावित करेंगे। कोई पुरानी योजना लाभ दे सकती है। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा। सेहत में सुधार होगा। दोस्तों से मेलजोल बढ़ेगा।
मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन धैर्य रखें। किसी पुराने संपर्क से लाभ होगा। बच्चों की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आज मन में थोड़ा अस्थिरता का भाव रहेगा।