#राशिफल
June 19, 2025
राशिफल : 20 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
20 जून का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 20 जून का दिन है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं को विस्तार देने का अवसर मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी लेकिन किसी सहयोगी से बहस से बचें। पैसों से जुड़ा कोई लंबित मामला हल हो सकता है। शाम के समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन नए कार्यों की शुरुआत के लिए अनुकूल दिन है। घर में किसी विशेष आयोजन की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। वाहन व यात्रा से जुड़े मामलों में सतर्क रहें।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों का आज ध्यान अधूरे कार्यों को पूरा करने में रहेगा। किसी पुराने दोस्त से सहयोग मिलेगा। आर्थिक लेन-देन में स्पष्टता रखें। निजी जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है। सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह है।
कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। पारिवारिक मामलों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। किसी पुराने मुद्दे पर समाधान निकलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। फिजूल खर्चों से बचने की जरूरत है।
सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपकी नेतृत्व क्षमता उभर कर सामने आएगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। घर में किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।
कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। पुराने विवादों से मुक्ति मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी, पर मानसिक थकावट हो सकती है।