#राशिफल

February 19, 2025

राशिफल : 20 फरवरी- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

20 फरवरी की राशिफल

शेयर करें:

20 February Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 20 फरवरी का दिन है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, वरना रिश्तों में दरार आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा चमकेगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

 

वृश्चिक राशि- आज आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा। किसी भी कार्य में जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

 

धनु राशि- आज आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा, जिससे आप हर चुनौती का सामना कर सकेंगे। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप कुशलता से निभाएंगे। धन लाभ के योग हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। सेहत को लेकर सचेत रहें।

 

मकर राशि- आज आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। कोई नई योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित होगी। परिवार में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है।

 

कुंभ राशि- आज आपके दिमाग में नए विचार आएंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। व्यापारियों को नए सौदे मिल सकते हैं। सामाजिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

 

मीन राशि- आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, वरना बात बिगड़ सकती है। कोई बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, धन निवेश में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, अधिक तनाव लेने से बचें।

राशिफल : 20 फरवरी- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख