#राशिफल
February 19, 2025
राशिफल : 20 फरवरी- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
20 फरवरी की राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 20 फरवरी का दिन है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप सफलता से पूरा करेंगे। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। निवेश से जुड़ा कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। सेहत का ध्यान रखें, अधिक भागदौड़ से बचें।
वृषभ राशि- किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। घर में धार्मिक आयोजन संभव है। स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही न करें।
मिथुन राशि- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें, तभी सफलता मिलेगी। परिवार में किसी बड़े का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। यात्राओं से लाभ होगा, लेकिन अधिक व्यस्तता से बचें।
कर्क राशि- आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहेगा, आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं, लेकिन सतर्क रहना जरूरी होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए ध्यान और योग करें।
सिंह राशि- आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। व्यापार में मुनाफे की संभावना है। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खानपान पर ध्यान दें।
कन्या राशि- करियर में नई संभावनाएं सामने आएंगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। आर्थिक रूप से स्थिति सामान्य रहेगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतें।