राजनीति

#राशिफल

April 1, 2024

राशिफल 2 अप्रैल: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope 2 april aries taurus gemini cancer leo and virgo
Rashifal: 2 अप्रैल राशिफल: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णय किया जाता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। हर व्यक्ति की राशि उसके नाम के पहले अक्षर के अनुसार तय की जाती है। कल 2 अप्रैल को मंगलवार है। कल शिव योग के प्रभाव और हनुमानजी के आशीर्वाद से मेष और कन्‍या सहित 5 राशियों को विशेष लाभ होगा। आपको कारोबार में सफलता हासिल होगी और आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे। मेष राशि: मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शानदार है और आपको आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आपके लिए यात्रा के योग बन रहे हैं और आप कारोबार में तरक्‍की करेंगे। वैवाहिक जीवन भी आज आनंद में बीतेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलेगी और आपको कोई काम की बातें पता चल सकती हैं। आज करियर के मामले में कहीं से कोई शुभ समाचार मिलेगा। वृषभ राशि: वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला है और आज आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। आपका लक्ष्य आपके लिए महत्वपूर्ण है, ये बात आपको स्पष्ट होगी। हर कार्य में संतोषजनक परिणाम मिलने से आपका मन प्रसन्‍न होगा। रात्रि का समय प्रिय लोगों के साथ मौज मस्‍ती में बीतेगा। इससे आपके दिमाग को भी रिलैक्स मिलेगा। मिथुन राशि: इस राशि के लोगों को अपने आवश्यक काम को लेकर अपने भाइयों से मदद लेनी पड़ सकती है। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखने में फायदा है। किसी नए मकान दुकान आदि की खरीदारी आप कर सकते हैं। विदेश संबंधी काम करने से पहले हर एक नियम को ठीक से जानना जरूरी है। सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। तनाव की वजह से सेहत बिगड़ सकती है। कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा और आज आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आप संतान के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आपको किसी काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। आप अपने लिए कुछ महंगे कपड़े, लैपटॉप मोबाइल आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुख शांति से भरा होगा और आपके धन में वृद्धि होगी। आपको अपने भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और घर व बाहर हर तरफ सम्‍मान मिलेगा। पुराने मित्रों से आपको लाभ होगा। बिजनेस में आप किसी को पार्टनर बनाने के लिए सोच विचार कर सकते हैं। कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको आर्थिक लाभ होगा और आज आप किसी प्रकार की भागदौड़ में फंसे रहेंगे। आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनके कारण आपस थोड़ा परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालें, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी।

राशिफल: 2 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

https://www.facebook.com/news4himalayans

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख