#राशिफल
March 18, 2025
19 मार्च 2025 के दिन का राशिफल पढ़ें

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 19 मार्च का दिन है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको
तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि। नए अवसर आपके सामने आएंगे। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें।
वृश्चिक राशि। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। विवादों से बचें और धैर्य रखें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पारिवारिक सुख मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
उपाय: केसर का तिलक लगाएं।
मकर राशि। आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
कुंभ राशि। आज आपको अपने विचारों को स्पष्ट करने की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से तालमेल बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय: जल में काले तिल प्रवाहित करें।
मीन राशि। आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए अनुकूल है। कला और साहित्य में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें।