#राशिफल

March 18, 2025

राशिफल : 19 मार्च- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

19 मार्च 2025 के दिन का राशिफल पढ़ें

शेयर करें:

Horoscope: 19 March 2025

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 19 मार्च का दिन है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि। आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट में हाथ आजमाने का अच्छा समय है। पारिवारिक जीवन में खुशी बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

उपाय: लाल रंग का वस्त्र धारण करें।

 

वृषभ राशि। आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा लाभकारी रहेगी। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। सेहत के प्रति सतर्क रहें, संतुलित आहार लें।

उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

 

मिथुन राशि। आज मन में कई विचार उमड़ सकते हैं, जिससे निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। धैर्य और संयम रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन सकते हैं। छात्रों के लिए समय अनुकूल है।

उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

 

कर्क राशि। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ के योग हैं। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: माता दुर्गा की आराधना करें।

 

सिंह राशि। आज का दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

 

कन्या राशि। आज किसी भी प्रकार के निवेश से बचें। व्यवसाय में सतर्कता बरतें। पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।

राशिफल : 19 मार्च- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि-यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख