#राशिफल
September 17, 2025
18 सितंबर 2025 गुरुवार के दिन का राशिफल

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 18 सितंबर का दिन है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि। आज का दिन आपके लिए आत्ममंथन का रहेगा। पुराने कामों की समीक्षा करके नई दिशा तय करेंगे। पैसों को लेकर थोड़ा दबाव रह सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृश्चिक राशि। आज आपको मानसिक शांति और सकारात्मकता महसूस होगी। कार्यस्थल पर आपके प्रयास रंग लाएंगे। पैसों की स्थिति सुधरेगी। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में ईमानदारी बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
धनु राशि। आपके लिए दिन भागदौड़ वाला रहेगा। कार्यस्थल पर दबाव रह सकता है लेकिन मेहनत का फल भी मिलेगा। मित्रों और परिजनों से सहयोग मिलेगा। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन थकान महसूस हो सकती है।
मकर राशि। आज आप किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के संकेत हैं। व्यापारियों के लिए समय लाभकारी रहेगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि। आज आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए पूरी तरह केंद्रित रहेंगे। सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन राशि। आज आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति प्रबल रहेगी। किसी पुराने काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में आनंद और सौहार्द रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।