#राशिफल
September 17, 2025
18 सितंबर 2025 गुरुवार के दिन का राशिफल

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 18 सितंबर का दिन है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष (राशि। आज का दिन आपके लिए उत्साह और नई योजनाओं से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। यात्रा के योग हैं, लाभकारी सिद्ध होगी।
वृषभ राशि। आज वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। पैसों का निवेश करने से पहले सलाह लेना लाभदायक होगा। परिवार में किसी बड़े सदस्य की सलाह से काम पूरे हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। छात्रों के लिए पढ़ाई में प्रगति का समय है।
मिथुन राशि। आपकी रचनात्मकता आज चरम पर होगी। कार्यस्थल पर आपकी बातों और सुझावों की सराहना होगी। दोस्तों के साथ समय बिताना मन को प्रसन्न करेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, खानपान पर ध्यान दें। अचानक यात्रा के योग हैं।
कर्क राशि। आज भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। दांपत्य जीवन में पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह राशि। आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। व्यापार में नए सौदे मिल सकते हैं। रुके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताना मन को शांति देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि। आपकी मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में आपके कार्य की तारीफ होगी। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।