#राशिफल

June 17, 2025

राशिफल : 18 जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

18 जून का राशिफल

शेयर करें:

18th June Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 18 जून का दिन है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामाजिक और व्यक्तिगत दोनों मोर्चों पर व्यस्तता भरा रहेगा। मनचाही सफलता मिलने के संकेत हैं। सहयोगियों से अच्छा व्यवहार बनाए रखें। व्यर्थ के तनाव से बचें। शाम को किसी खास से बातचीत हो सकती है।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का उलझनों भरा रहेगा। आज नया अवसर दस्तक दे सकता है, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। मन कुछ अशांत रह सकता है, ध्यान या संगीत में मन लगाएं। परिवार से दूरी महसूस हो सकती है। धन खर्च अचानक बढ़ सकता है। वाहन संभलकर चलाएं।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। पुराने संपर्क फिर से सक्रिय हो सकते हैं। कार्य में लगन रहेगी और तारीफ भी मिलेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। पैसे से जुड़ा कोई लंबित मामला हल हो सकता है। नई शुरुआत के लिए दिन उत्तम है।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा। आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है। लंबित कार्यों को प्राथमिकता दें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा और विचारों से भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। घर के माहौल में बदलाव आ सकता है। व्यापार में नया सौदा पक्का हो सकता है। प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा। मनचाही चीज मिलने से खुशी होगी। रिश्तों में गहराई बढ़ेगी। शिक्षा व करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी करीबी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। मानसिक रूप से मजबूत बने रहें।

राशिफल : 18 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख