#राशिफल

June 17, 2025

राशिफल : 18 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

18 जून का राशिफल

शेयर करें:

18th June Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 18 जून का दिन है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन उमंग भरा रहेगा। आज किसी पुराने प्रोजेक्ट को पूरा करने का समय है। आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन अति उत्साह से बचें। घर के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है, संभलकर बात करें। वित्तीय स्थिति में सुधार के संकेत हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ समाचार देने वाला है। आज का दिन नई योजनाओं के लिए बेहद शुभ है। आपके विचारों को लोग महत्व देंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर हो सकते हैं। धन लाभ संभव है लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। संतान से सुखद समाचार मिल सकता है।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कुछ रुके हुए काम अचानक गति पकड़ सकते हैं। आपकी संवाद शैली प्रभावशाली रहेगी। मित्रों से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। कार्यस्थल पर कोई सरप्राइज़ मिल सकता है।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। घर-परिवार में सौहार्द बना रहेगा। आपकी बातों को गंभीरता से सुना जाएगा। कोई पुराना परिचित मदद के लिए आगे आ सकता है। निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लें। मन धार्मिक कार्यों में लग सकता है।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहेगाष। आज आपको अपनी छवि को बनाए रखने पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी से बहस न करें। परिवार में किसी को आपकी सलाह की ज़रूरत पड़ सकती है। रुका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। आपका विश्लेषण क्षमता आज आपके बहुत काम आएगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन खानपान में संतुलन रखें। किसी बुजुर्ग से सलाह लेना लाभकारी होगा। यात्रा से लाभ के संकेत हैं।

राशिफल : 18 जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख