#राशिफल
January 17, 2026
राशिफल : 18 जनवरी - मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
18 जनवरी 2026 रविवार के दिन का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 18 जनवरी का दिन है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन सूर्यदेव भगवान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों में किसी पुराने मुद्दे का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, फिर भी सिर दर्द या थकान हो सकती है। शाम के समय किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।
वृषभ राशि। आज का दिन सोच-समझकर फैसले लेने का है। नौकरी और व्यवसाय में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं, लेकिन लेन-देन में सावधानी जरूरी है। खानपान संतुलित रखें, पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
मिथुन राशि। आज आपकी संवाद क्षमता आपको लाभ दिलाएगी। मीडिया, शिक्षा, लेखन और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। प्रेम संबंधों में स्पष्टता जरूरी है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नींद पूरी लें।
कर्क राशि। आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन धैर्य से स्थिति संभल जाएगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ने के संकेत हैं। प्रेम जीवन में समझदारी से काम लें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, खासकर रक्तचाप या शुगर से पीड़ित लोग सावधान रहें।
सिंह राशि । सूर्य की कृपा से आज आपका दिन ऊर्जावान रहेगा। नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। नौकरी में पदोन्नति या प्रशंसा मिल सकती है। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
कन्या राशि। आज का दिन योजनाबद्ध तरीके से काम करने का है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन शांत रहेगा। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार होगा। प्रेम संबंधों में भरोसा बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आंखों या कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है।