#राशिफल
February 17, 2026
राशिफल : 18 फरवरी- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
18 फरवरी 2026 बुधवार के दिन का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज फरवरी महीने की 18 तारीख है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन गणेश भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि। आज का दिन सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। नए संपर्क लाभकारी सिद्ध होंगे। नौकरी में पदोन्नति के संकेत मिल सकते हैं। व्यापार में विस्तार की योजना बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें, विशेषकर गले से संबंधित समस्या हो सकती है।
वृश्चिक राशि। आज आपको धैर्य और विवेक से काम लेना होगा। किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव से बचें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
धनु राशि। भाग्य आज आपका साथ देगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों को लाभ होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतान की ओर से संतोषजनक समाचार मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं।
मकर राशि। आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप उन्हें पार कर लेंगे। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार में किसी बुजुर्ग का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।
कुंभ राशि। आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु अधिक काम से थकान हो सकती है।
मीन राशि। आज आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं सफल होंगी। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा।