#राशिफल
February 17, 2026
राशिफल : 18 फरवरी- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
18 फरवरी 2026 बुधवार के दिन का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज फरवरी महीने की 18 तारीख है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन गणेश भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि। आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापारियों को नए सौदे मिल सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद संभव है, लेकिन आपकी समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु जल्दबाजी से बचें।
वृषभ राशि। आज आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। निवेश सोच-समझकर करें।
मिथुन राशि। बुधवार आपके लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। संचार और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी।
कर्क राशि। आज भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। धैर्य और संयम से काम करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि। आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। नेतृत्व क्षमता के कारण कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खानपान संतुलित रखें।
कन्या राशि। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए समझदारी से काम लें। विद्यार्थियों के लिए दिन मेहनत का है।