राजनीति

#राशिफल

August 17, 2025

राशिफल : 18 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

18 अगस्त का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

18th August Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 18 अगस्त का दिन है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिवजी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन नई उपलब्धियों का संकेत दे रहा है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और ईमानदारी की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और निवेश लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी और रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा उथल-पुथल वाला रहेगा। आज कामकाज की व्यस्तता अधिक रहेगी। ऑफिस में समय पर कार्य पूरे करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी जरूरी है। परिवार में माहौल सुखद रहेगा, लेकिन किसी छोटे विवाद से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, खासकर पेट और आंखों से जुड़ी समस्या से।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा और भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ होगा और निवेश से फायदा मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी, मानसिक शांति बनी रहेगी।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों को आज जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छे से पूरा करेंगे। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। परिवार में कोई शुभ कार्य या समारोह की योजना बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर तनाव से बचें।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के आज प्रयास सफल होंगे और नए अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक मामलों में निवेश करने का सही समय है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और रिश्ते मजबूत होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन सावधानी आवश्यक है।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा मिश्रित रहेगा। कार्यस्थल पर मेहनत ज्यादा करनी होगी और परिणाम सामान्य मिलेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। स्वास्थ्य के लिए नियमित दिनचर्या और ध्यान जरूरी है।

राशिफल : 18 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख