राजनीति

#राशिफल

August 17, 2025

राशिफल : 18 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

18 अगस्त का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

18th August Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 18 अगस्त का दिन है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिवजी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों के आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता का लोहा लोग मानेंगे। कार्यस्थल पर कोई नया अवसर हाथ लग सकता है, जो आपके करियर को आगे बढ़ाएगा। आर्थिक मामलों में फायदा होगा, लेकिन खर्च भी अचानक बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। सेहत का ध्यान रखें, खासकर सिरदर्द या थकान से बचें।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन धैर्य और संतुलन से बीतेगा। ऑफिस या व्यापार में सहयोगियों से तालमेल बनाए रखना जरूरी है। आर्थिक मामलों में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन धैर्य रखने से फायदा होगा। परिवार में किसी बड़े सदस्य की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक साबित होगी। खान-पान में लापरवाही से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन रचनात्मक कार्यों का दिन रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या सम्मान मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ और नए सौदे मिल सकते हैं। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन यात्रा करते समय सतर्क रहें।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन भावनात्मक और व्यावहारिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। ऑफिस में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए पैसे की वापसी संभव है। परिवार में किसी पुराने विवाद का समाधान होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर तनाव लेने से बचें।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों का आज के दिन आत्मबल और उत्साह बढ़ेगा। कार्यस्थल पर आपकी छवि और मजबूत होगी और अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। व्यापारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक थकान से बचें।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के आज अधूरे काम पूरे करने का सही समय है। ऑफिस में मेहनत रंग लाएगी और नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ की संभावना है, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और रिश्तों में सुधार होगा। सेहत अच्छी रहेगी, पर नियमित दिनचर्या अपनाना जरूरी है।

राशिफल : 18 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख