#राशिफल
September 16, 2025
17 सितंबर 2025 बुधवार के दिन का राशिफल

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 17 सितंबर का दिन है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि। आज भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी। धन प्राप्ति के योग हैं। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। व्यापार के मामले में निवेशों से लाभ मिलने की संभावना है। वहीं, अगर आप नए कार्यों में निवेश करने की सोच रहे हैं तो इससे भविष्य में लाभ मिलने के योग हैं।
वृश्चिक राशि। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लाएगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। निवेश सोच-समझकर करें। कार्यस्थल पर संयम और शांति बनाए रखें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। अगर लंबे समय से किसी विवाद का सामना कर रहे थे तो उसमें भी सफलता मिल सकती है।
धनु राशि। आपके लिए यह दिन अच्छा रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के सफलता मिलेगी और ज्ञान में वृद्धि होगी। आज आप ऊर्जावान रहेंगे और नए अवसर तलाशेंगे। व्यापार में लाभ होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होंगी। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर राशि। आज का दिन धैर्य और संयम से काम लेने का है। किसी नए प्रोजेक्ट में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। व्यवसाय में कामकाज की स्थिति अच्छी रहेगी और आपको सभी रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
कुंभ राशि। आज रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी और व्यापार में की गई यात्राओं से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।
मीन राशि। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार और कार्यस्थल दोनों जगह आपकी प्रशंसा होगी। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार में संतान से जुड़े विवाद समाप्त होंगे और शाम को प्रियजनों के साथ वक्त बिता सकते हैं।