#राशिफल
September 16, 2025
राशिफल : 17 सितंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
17 सितंबर 2025 बुधवार के दिन का राशिफल
शेयर करें:
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 17 सितंबर का दिन है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि। आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी। व्यवसायियों को नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अत्यधिक तनाव से बचें।
वृषभ राशि। आज का दिन वित्तीय दृष्टि से लाभदायक हो सकता है। किसी पुराने निवेश से फायदा होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार में किसी शुभ कार्य की रूपरेखा बन सकती है। सेहत में सुधार होगा, लेकिन खानपान संतुलित रखें। कार्यक्षेत्र में विरोधी कोई योजना बना सकते हैं। लेकिन आप धैर्य और संयम के साथ सफलता जरूर प्राप्त करेंगे।
मिथुन राशि। आज आप नए विचारों से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को सराहा जाएगा। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। यात्रा की संभावना है।
कर्क राशि। आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है। कार्यस्थल पर थोड़ा धैर्य बरतें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की अनदेखी न करें और दिनचर्या में योग/ध्यान को शामिल करें।
सिंह राशि। आज का दिन नेतृत्व क्षमता को उजागर करेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपकी अहम भूमिका रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आय में वृद्धि के योग हैं।
कन्या राशि। आज दिन मेहनत और योजनाओं के लिए उपयुक्त है। छोटे-छोटे कामों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में सदस्यों के साथ अच्छा समय बितेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन काम में अत्यधिक व्यस्तता से थकान हो सकती है।