राजनीति

#राशिफल

April 16, 2025

राशिफल : 17 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

आज का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Horoscope: April 17 – Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, and Pisces – Read Here

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 17 अप्रैल का दिन है और आज वीरवार है। हिंदू धर्म में वीरवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। । इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। यात्रा की योजना बन सकती है, जो लाभकारी सिद्ध होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

 

वृश्चिक राशि। दिन व्यस्तता भरा रहेगा लेकिन परिणाम सकारात्मक मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में परिवार का सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार या लॉटरी से जुड़े जातक सतर्क रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

 

धनु राशि। आज का दिन लाभकारी रहेगा। कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी। व्यापार विस्तार की योजना सफल हो सकती है। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखें। स्वास्थ्य को लेकर कोई नई शुरुआत हो सकती है, जैसे योग या व्यायाम।

 

मकर राशि। गंभीर निर्णयों के लिए आज का दिन उपयुक्त नहीं है। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें। किसी नजदीकी से धोखा मिल सकता है, सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पुराने दोस्तों से मिलना राहत देगा।

 

कुंभ राशि। नए संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देंगे। आज कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांच बना रहेगा। संतान से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।

 

मीन राशि। आत्मचिंतन का दिन है। कोई पुरानी बात परेशान कर सकती है, लेकिन सकारात्मक सोच से आप समस्या को हल कर लेंगे। नौकरी में स्थायित्व रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। घर का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

 

राशिफल : 17 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख