राजनीति

#राशिफल

April 16, 2025

राशिफल : 17 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

आज का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

aaj ka rashifal 17 april

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 17 अप्रैल का दिन है और आज वीरवार है। हिंदू धर्म में वीरवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि। आज का दिन कार्यक्षेत्र में व्यस्तता भरा रहेगा। बॉस की अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं, जिससे मानसिक दबाव बना रहेगा। व्यापारियों को लाभ की संभावना है, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। घर-परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।

 

वृषभ राशि। आज का दिन मिश्रित फल देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, परंतु व्यर्थ के खर्चों से बचें। पारिवारिक विवादों से दूरी बनाकर चलना बेहतर होगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।

 

मिथुन राशि। दिन उत्तम है। पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापारियों को नए अनुबंध मिल सकते हैं। परिवार में स्नेह और सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

 

कर्क राशि। आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। संपत्ति या पैतृक विवाद से बचने की कोशिश करें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में सोच-समझकर आगे बढ़ें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

 

सिंह राशि। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में स्थानांतरण या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। बच्चों से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

 

कन्या राशि। आज का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। वरिष्ठों से संबंधों में खटास न आने दें। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं, बजट का ध्यान रखें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें, विशेषकर पेट संबंधी समस्याओं से बचें।


राशिफल : 17 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख