राजनीति

#राशिफल

July 15, 2025

राशिफल : 16 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

16 जुलाई का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

16th July Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 16 जुलाई का दिन है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपके लिए संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों में तालमेल रखना होगा। निर्णय सोच-समझकर लें। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है। आज किसी गुप्त विरोधी से सावधान रहें। करियर में बदलाव का विचार मन में आ सकता है। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। पेट दर्द या अपच से परेशानी हो सकती है।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मानसिक शांति और संतुलन का है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। घर में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। त्वचा या एलर्जी से परेशानी हो सकती है।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा। व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन पुरानी बीमारी सताने की संभावना है।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में थोड़ी नोकझोंक हो सकती है। आंखों में जलन हो सकती है।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके भीतर आज रचनात्मक ऊर्जा बढ़ी रहेगी। किसी रुचिकर कार्य में सफलता मिल सकती है। वित्तीय स्थिति सुधरेगी। परिवार में कोई शुभ कार्य तय हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन संयम जरूरी है।

राशिफल : 16 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख