राजनीति

#राशिफल

July 15, 2025

राशिफल : 16 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

16 जुलाई का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

16th July Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 16 जुलाई का दिन है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कामकाज में तरक्की के योग हैं। किसी वरिष्ठ से सहयोग मिलेगा। परिवार का साथ मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ न करें। पेट से जुड़ी शिकायत हो सकती है।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन के मामले में अच्छा है, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। नींद की कमी रह सकती है।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपकी वाणी और व्यवहार दूसरों पर प्रभाव छोड़ेगा। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। घर के किसी सदस्य से वैचारिक मतभेद संभव है। माइग्रेन या आंखों की थकान हो सकती है।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यों में सफलता के योग हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। खानपान में अनियमितता से पाचन गड़बड़ा सकता है।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज का दिन भाग्य के साथ का है। कोई पुराना कार्य पूरा हो सकता है। दांपत्य जीवन में निकटता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। घुटनों या कमर में दर्द हो सकता है, ध्यान रखें।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मानसिक रूप से आप आज मजबूत रहेंगे। पुराने कर्ज चुकाने का समय है। घर में किसी रिश्तेदार का आगमन संभव है। धन आगमन के अच्छे योग हैं। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन थकान महसूस होगी।

राशिफल : 16 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख