#राशिफल
February 15, 2026
राशिफल : 16 फरवरी- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
16 फरवरी 2026 सोमवार के दिन का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज फरवरी महीने की 16 तारीख है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि। आज संतुलन बनाए रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। धन लाभ के संकेत हैं, लेकिन निवेश में सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखें। शाम के समय ध्यान और प्रार्थना से मानसिक शांति मिलेगी।
वृश्चिक राशि। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु राशि। आज यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी या व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।
मकर राशि। आज मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। धन से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सफलता से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक काम से बचें।
कुंभ राशि। आज नए विचार और योजनाएं सफल होंगी। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है।
मीन राशि। आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष है। मन में सकारात्मक विचार आएंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। धन लाभ हो सकता है। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। भगवान शिव की पूजा करने से विशेष लाभ मिलेगा।