#राशिफल
February 15, 2026
राशिफल : 16 फरवरी- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
16 फरवरी 2026 सोमवार के दिन का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज फरवरी महीने की 16 तारीख है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि। आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। शाम के समय शिव मंदिर में जल अर्पित करना लाभकारी रहेगा।
वृषभ राशि। आज आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकते हैं। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। परिवार में किसी बड़े की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक साबित होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, खासकर गले और सर्दी से संबंधित परेशानी हो सकती है।
मिथुन राशि। आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए शुभ है। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि। चंद्रमा का प्रभाव आपकी भावनाओं को प्रभावित कर सकता है। आज मन थोड़ा संवेदनशील रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम अनुकूल मिलेंगे। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह राशि। आज आपका नेतृत्व कौशल उभरकर सामने आएगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या प्रशंसा मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
कन्या राशि। आज सोच-समझकर निर्णय लेने का दिन है। किसी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले पूरी योजना बना लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान पर ध्यान दें। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है।