#राशिफल
June 14, 2025
राशिफल : 15 जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
हिंदू धर्म के अनुसार 15 जून 2025 रविवार के दिन का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 15 जून का दिन है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा समय है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यापार में नई योजना बन सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मीडिया, कला और अभिनय से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी। ससुराल पक्ष से कोई लाभ हो सकता है। यदि कोर्ट-कचहरी का मामला चल रहा है तो फैसला पक्ष में आ सकता है।
वृश्चिक राशि। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद हल हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में लाभ होगा। किसी पुराने मित्र से विवाद हो सकता है, धैर्य रखें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आज क्रोध और आवेश पर नियंत्रण आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
धनु राशि। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा से जुड़ी कोई खबर मिल सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। संतान की ओर से संतोष मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी और दान-पुण्य में रुचि रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी।
मकर राशि। मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह लाभकारी होगी। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है। वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी है।
कुंभ राशि। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। निवेश सोच-समझकर करें। किसी महिला से सहयोग मिलेगा। आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए ठीक नहीं है। कोई पुरानी बात तनाव का कारण बन सकती है। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, विशेषकर आंखों और रक्तचाप से।
मीन राशि। आपकी रचनात्मकता लोगों को प्रभावित करेगी। कलाकारों और शिक्षकों के लिए विशेष लाभ का समय है। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।