#राशिफल

June 14, 2025

राशिफल : 15 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

हिंदू धर्म के अनुसार 15 जून 2025 रविवार के दिन का राशिफल

शेयर करें:

Horoscope 15 June 2025

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 15 जून का दिन है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि। आज का दिन करियर में नई शुरुआत करने वालों के लिए शुभ है। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिजनों से सामंजस्य बना रहेगा। यात्रा लाभकारी होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी खटास आ सकती है।

 

वृषभ राशि। धन लाभ के अच्छे योग हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं, परंतु आय में भी वृद्धि संभव है। मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। प्रेम जीवन में नयापन आएगा। 

 

मिथुन राशि। दिन कुछ उलझनों भरा हो सकता है। नौकरी या व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा में सावधानी रखें और कोई भी कानूनी दस्तावेज बिना पढ़े साइन न करें।

 

कर्क राशि। व्यापारियों के लिए लाभ का समय है। आपके काम की प्रशंसा होगी। कोई महत्वपूर्ण योजना सफल हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य की चर्चा संभव है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। यदि किसी बात को लेकर असमंजस है तो किसी वरिष्ठ की राय लें। 

 

सिंह राशि। आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने का समय है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, पर आपस में बात करके सुलझ जाएंगे। धन लाभ की संभावना है। शत्रु पक्ष पर विजय संभव है। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। भूमि या वाहन खरीदने का विचार बन सकता है।

 

कन्या राशि। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शुभ संकेत हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।  परिवार के साथ समय बिताना मानसिक राहत देगा। जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। थोड़ी थकावट रह सकती है।

राशिफल : 15 जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख