#राशिफल
September 11, 2026
राशिफल : 12 सितंबर- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
12 सितंबर का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज सितंबर महीने की 12 तारीख है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कामकाज में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर खुशी का माहौल रहेगा। धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृषभ राशि- आज आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।
मिथुन राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी को लेकर विचार कर सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
कर्क राशि- आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी जरूरी काम में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन प्रयास जारी रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार के किसी सदस्य से मन की बात साझा कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
सिंह राशि- आज आपको मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ होगी और कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा।
कन्या राशि- आज किसी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी न करें। नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों को नई संभावनाएं मिल सकती हैं। घर में किसी बात को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए बजट बनाकर चलें।