#राशिफल
June 11, 2025
राशिफल : 12 जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
12 जून का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 12 जून का दिन है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- तुला राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज का समय अनुकूल है, लेकिन जल्दबाजी में फैसले न लें। संतान से जुड़ी चिंता हल हो सकती है। व्यापारियों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। मानसिक तनाव से बचें।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों को आज मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा। किसी पुराने मित्र से बातचीत सुखद रहेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। मन की बात किसी से साझा करने का अवसर मिलेगा।
धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आज भाग्य आपका साथ देगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक समर्थन मिलेगा। अध्यात्म या ध्यान में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से कुछ सकारात्मक चर्चाएं हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में स्थिरता आएगी। कोई नया अवसर दस्तक दे सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। सेहत में सुधार आएगा। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं। सोच-समझकर खर्च करें।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन आत्मनिरीक्षण के लिए अनुकूल है। कार्यों को व्यवस्थित तरीके से करें। नौकरी में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। यात्रा में सतर्कता रखें।
मीन राशि- मीन राशि के लोगों को आज मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत का फल मिलेगा। छोटे व्यवसाय में अचानक लाभ हो सकता है। शाम को कोई शुभ सूचना मिल सकती है।