#राशिफल
June 11, 2025
राशिफल : 12 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
12 जून का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 12 जून का दिन है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन नए विचारों और ऊर्जा से भरा रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। दोस्तों से मदद मिलेगी। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन थकावट महसूस हो सकती है। आर्थिक पक्ष में स्थिरता बनी रहेगी।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों को आज किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है, संयम रखें। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। घर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यात्राओं से लाभ संभव है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों का आज आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। कोई नया निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। शाम को मनपसंद स्थान पर जाने का योग है।
कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। कुछ समय से चला आ रहा तनाव अब समाप्त हो सकता है। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। पैसों से जुड़ा कोई मामला हल हो सकता है। सेहत पहले से बेहतर होगी।
सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत से पहचान बनाएं। दिखावा करने से नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। कोई शुभ कार्य आरंभ हो सकता है।
कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों को आज छोटे-छोटे कामों में बड़ी संतुष्टि मिलेगी। किसी रचनात्मक काम में मन लगेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी नए दोस्त से जुड़ाव हो सकता है। यात्रा का योग बन रहा है।