#राशिफल

April 12, 2025

राशिफल : 12 अप्रैल- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

12 अप्रैल शनिवार का राशिफल

शेयर करें:

horoscope

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 12 अप्रैल का दिन शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि। आज आपको संतुलन बनाकर चलना होगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। हालांकि आपकी सूझबूझ से स्थिति नियंत्रण में रहेगी। घर-परिवार में किसी सदस्य की तबीयत को लेकर चिंता हो सकती है। अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।

 

वृश्चिक राशि। गोपनीय बातों को आज किसी से साझा करने से बचें। आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, सतर्क रहें। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। शांति से काम लें, जल्द ही स्थिति सुधरेगी।

 

धनु राशि। आज आप नई ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। दूर की यात्रा से लाभ मिल सकता है। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।

 

मकर राशि। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

 

कुंभ राशि। आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मन में कुछ उलझनें रह सकती हैं। नौकरी में बदलाव की संभावना है, लेकिन जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, सतर्क रहें।

 

मीन राशि। पुराने अटके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। रुके हुए पैसे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक विवादों का समाधान निकल सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नींद की कमी हो सकती है।

 

राशिफल : 12 अप्रैल- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख