#राशिफल
May 10, 2025
राशिफल : 11 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
11 मई का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 11 मई का दिन है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- आज सौम्यता और समझदारी से आप किसी बड़ी उलझन को हल कर सकते हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को नये ग्राहक जुड़ने की संभावना है। धन संबंधी योजनाओं में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ धार्मिक चर्चा या सत्संग में भाग ले सकते हैं। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। विवाहित जीवन में आपसी समझ और स्नेह बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि- आज कार्यों में रुचि बनी रहेगी, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें। ऑफिस में किसी बात को लेकर असहमति हो सकती है- शांति से निपटाएं। व्यापार में किसी पुराने पार्टनर से चर्चा संभव है। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें। परिवार में किसी बच्चे की उपलब्धि से खुशी मिलेगी। प्रेमी से कोई भावनात्मक मुद्दा उठ सकता है, सुलझाने की पहल करें। विवाहितों को जीवनसाथी की बातों को गंभीरता से सुनना चाहिए।
धनु राशि- आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी और दिन की शुरुआत ऊर्जा के साथ होगी। काम में आपकी रणनीति कारगर रहेगी। व्यापारियों को नये अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में यात्रा या मुलाकात संभव है। विवाहितों को संतान संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर राशि- आज का दिन संयम से काम लेने का है। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। व्यापार में पुराने माल का निपटारा कर लाभ कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। घर के वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव हो सकता है-वक्त दें। विवाहितों को रिश्ते में नई ऊर्जा लानी होगी।
कुंभ राशि- आज कल्पनाशक्ति और बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। कार्यस्थल में आपके सुझावों की सराहना होगी। व्यापार में तकनीक से जुड़ा कोई फैसला फायदेमंद होगा। पैसे की स्थिति स्थिर है, निवेश को लेकर निर्णय लें। पारिवारिक स्तर पर कोई शुभ कार्य संभव है। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। विवाहितों के लिए दिन सामंजस्य और समझ का रहेगा।
मीन राशि- आज मन आध्यात्म की ओर झुक सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने काम पर फोकस बनाए रखें, व्यर्थ विवाद से दूर रहें। व्यापारियों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है-धैर्य जरूरी है। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। पारिवारिक स्तर पर कोई शुभ सूचना मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भरोसे की परीक्षा हो सकती है, सावधानी से संवाद करें। विवाहित जीवन में शांति बनी रहेगी।