#राशिफल
May 10, 2025
राशिफल : 11 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
11 मई का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 11 मई का दिन है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- आज आपके आत्मविश्वास में मजबूती रहेगी और कार्यों को समय से पूरा करने की क्षमता दिखेगी। नौकरी में वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को किसी पुराने सौदे से लाभ की संभावना है। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में किसी पुराने मुद्दे पर हल निकल सकता है। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी और नई शुरुआत के संकेत हैं। विवाहितों को जीवनसाथी के साथ बिताया समय सुखद रहेगा।
वृषभ राशि- आज आपको अपनी योजनाओं पर कार्य करने का पूरा अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ की सराहना होगी। व्यापार में किसी अनुभवी की सलाह से निर्णय लेना लाभकारी रहेगा। आर्थिक रूप से स्थिरता बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग से कठिनाइयां दूर होंगी। प्रेमी से कुछ बातें स्पष्ट करनी पड़ सकती हैं, खुलकर संवाद करें। विवाहितों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
मिथुन राशि- आज का दिन सोच-विचार कर आगे बढ़ने का है। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकते हैं, पर आप बुद्धिमानी से उसे सुलझा लेंगे। व्यापार में नये अवसर सामने आएंगे, भाग्य साथ देगा। पैसे की आवक बनी रहेगी। परिवार में छोटी यात्रा या किसी आयोजन की चर्चा हो सकती है। प्रेम संबंधों में आज दिल की बात कहने का मौका मिलेगा। विवाहितों को रिश्ते में नई ऊर्जा लाने का प्रयास करना चाहिए।
कर्क राशि- भावनाएं आज आपकी निर्णय शक्ति पर प्रभाव डाल सकती हैं-संयम जरूरी है। नौकरी में बॉस से किसी बात पर असहमति हो सकती है, सतर्क रहें। व्यापारियों को आज पुराने कागजों को संभालने की ज़रूरत है। खर्चे अधिक हो सकते हैं। पारिवारिक स्तर पर सुकून मिलेगा, विशेषकर माता से सहयोग मिलेगा। प्रेम में स्थिरता और अपनापन महसूस होगा। विवाहितों के लिए दिन व्यस्त, लेकिन प्रेमपूर्ण रहेगा।
सिंह राशि- आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और अपने कार्यों में पूरे जोश से लगेंगे। ऑफिस में नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में रुका हुआ भुगतान वापस मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार में किसी सदस्य की तरक्की से खुशी मिलेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। विवाहितों के लिए दिन सुखद रहेगा, एक साथ यात्रा की योजना बन सकती है।
कन्या राशि- आज मन स्थिर रहेगा और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। कामकाज में अनुशासन का पालन करने से लाभ मिलेगा। व्यापार में साझेदार से मेल-जोल बढ़ेगा। पैसों की स्थिति संतुलित है, उधार देने से बचें। घर में किसी सदस्य से विचारों का मतभेद संभव है, धैर्य रखें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता जरूरी है। विवाहितों को आपसी संवाद को बेहतर बनाना होगा।