#राशिफल
July 10, 2025
राशिफल : 11 जुलाई - तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
11 जुलाई का राशिफल
शेयर करें:
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 11 जुलाई है और आज शुक्रवार हैं। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा-आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन बैलेंस बनाने का है- मन, रिश्ते और धन तीनों में संतुलन ज़रूरी है। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है या पुराने रिश्ते में मधुरता आएगी। कला, संगीत या फैशन से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों को गंभीरता से लिए गए निर्णय आज आगे बढ़ा सकते हैं। आज कुछ रहस्यमय बातें सामने आ सकती हैं- ध्यान से सुनें और जल्दबाज़ी में प्रतिक्रिया न दें। आर्थिक मामलों में गुप्त स्रोत से लाभ संभव है। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंध में गहराई आएगी।
धनु राशि- धनु राशि वालों लोगों का आज का दिन रोमांच और उत्साह से भरा है। नए संपर्क बनेंगे, विदेश या दूर स्थान से कोई शुभ समाचार आ सकता है। करियर में विकास के योग हैं। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यात्रा से लाभ होगा, पर थोड़ी थकावट भी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
मकर राशि- मकर राशि के लोगों को आज पूरा फोकस काम पर रहेगा और मेहनत का फल भी मिलेगा। पदोन्नति या वेतन वृद्धि की चर्चा हो सकती है। घर में बुजुर्गों से मतभेद हो सकते हैं- धैर्य रखें। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। बच्चों से जुड़ा कोई विषय खुशी देगा।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज रचनात्मक और प्रयोग धर्मी रहेंगे। कोई नया आइडिया अचानक सामने आ सकता है, जो फायदेमंद साबित होगा। सोशल मीडिया या पब्लिक प्लेटफॉर्म पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लव लाइफ में कुछ रोमांच रहेगा। दिमाग में बहुत सी बातें रहेंगी- एक समय में एक काम करें।
मीन राशि- मीन राशि के लोग की आज अंतर्ज्ञान शक्ति तेज़ होगी- जो निर्णय लेंगे, वह सही दिशा दिखाएगा। आध्यात्मिकता और सेवा का भाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी- नई खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आंखों की थकान हो सकती है। परिवार में कोई आयोजन या पूजा-पाठ की संभावना है।
राशिफल :11 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें