राजनीति

#राशिफल

July 10, 2025

राशिफल :11 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

11 जुलाई का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

11 july rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 11  जुलाई है और आज शुक्रवार हैं। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा-आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आपके निर्णय तेज़ होंगे और कई मामलों में आपको लाभ भी मिलेगा। करियर में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं- परंतु सोच-समझकर निर्णय लें। दोस्तों और सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे कार्यों में गति आएगी। आपका उत्साही स्वभाव दूसरों को प्रेरित करेगा। व्यवसाय में निवेश के लिए समय अनुकूल है, लेकिन पार्टनर से परामर्श अवश्य करें। प्रेम जीवन में हल्का तनाव हो सकता है- संवाद ज़रूरी है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन नींद पूरी लें।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों आज भावनात्मक और आर्थिक दोनों स्तर पर थोड़ा अस्थिर महसूस कर सकते हैं। खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। कोई पुराना कर्ज या वित्तीय मामला दोबारा सामने आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना पड़ेगा- आपके प्रयासों की अनदेखी हो सकती है।


मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोग आज के दिन आपनी बातों और विचारों से दूसरों को प्रभावित करने का है। आपकी संचार क्षमता और नेटवर्कों आपको आगे बढ़ा सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं- नए क्लाइंट या जिम्मेदारी मिल सकती है।


कर्क राशि- कर्क राशि के लोग आज भावनाओं में बहने से बचें-आज आपको संतुलन साधने की ज़रूरत है। किसी प्रिय से दूरी महसूस हो सकती है। करियर में बदलाव की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें, अभी समय पूर्णत: अनुकूल नहीं। आर्थिक पक्ष में स्थिरता रहेगी, लेकिन नया निवेश सोच-समझकर करें।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोग आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नेतृत्व की क्षमता उजागर होगी, लोग आपकी राय की कद्र करेंगे। नौकरी या व्यापार में विस्तार के योग हैं- यदि प्रयास सही दिशा में हो। सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। 

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोग आज बारीकी से सोचेंगे और यही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। नई योजनाओं की शुरुआत के लिए समय शुभ है। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ें- पुराना कर्ज चुकाने का मौका मिलेगा। घरेलू ज़िम्मेदारियाँ थोड़ा तनाव दे सकती हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार संभव है। 


राशिफल : 11 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख