राजनीति

#राशिफल

July 10, 2025

राशिफल : 10 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

10 जुलाई का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

10  july rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 10 जुलाई है और आज गुरुवार हैं। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए पैसों को लेकर राहत भरी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता आएगी, नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आलस्य से दूर रहें।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों का दिन मिश्रित फल देगा- कुछ अच्छा, कुछ चुनौती पूर्ण। नया निवेश न करें, धोखा मिल सकता है। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें, वरना गलतफहमी हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

 

धनु राशि- धनु राशि वालों लोगों को किसी पुराने जानकार से मिलकर लाभ हो सकता है। नौकरी या व्यापार में प्रगति के संकेत हैं। परिवार में कोई शुभ कार्य तय हो सकता है। मौसम जनित बीमारी से थोड़ी परेशानी हो सकती है।

 

मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज मेहनत रंग लाएगी और रुके काम पूरे होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। पारिवारिक रिश्तों में मिठास रहेगी। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज नए अवसर सामने होंगे, निर्णय बुद्धिमानी से लें। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है, जो लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, लेकिन बच्चों को लेकर चिंता हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी। आपका दृष्टिकोण दूसरों को प्रेरित करेगा।

 

मीन राशि- मीन राशि के लोग के लिए आज का दिन रचनात्मक कार्यों में बीतेगा और मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन में संतुलन रहेगा, कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। धन संबंधी मामलों में सुधार आएगा। मानसिक स्पष्टता बनी रहे, इसके लिए ध्यान जरूरी है।

 

राशिफल : 10 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख