#राशिफल
July 9, 2025
राशिफल : 10 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
10 जुलाई का राशिफल
शेयर करें:
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 10 जुलाई है और आज गुरुवार हैं। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और पुराने अधूरे काम पूरे होने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है, धैर्य रखें। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी, निवेश से बचें। शारीरिक रूप से हल्की थकान महसूस हो सकती है।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों को आज धन लाभ के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। कामकाज में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं, मगर आप उन्हें पार कर लेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, जीवनसाथी से मधुरता बढ़ेगी। सेहत में सुधार होगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों की नई योजनाएं बन सकती हैं और कोई पुराना मित्र मददगार साबित होगा। कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता से काम लेंगे तो लाभ मिलेगा। प्यार में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर नींद पूरी लें।
कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों का मन थोड़ा अशांत रह सकता है, इसलिए कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। घर के मामलों में आपकी भूमिका अहम होगी। धन को लेकर सतर्क रहना होगा, अनावश्यक खर्चों से बचें। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी।
सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों की नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। कार्यक्षेत्र में तारीफ और जिम्मेदारियां दोनों बढ़ेंगी। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा और प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। सेहत को लेकर सचेत रहें।
कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों का आज दिन व्यस्त लेकिन फलदायी रहेगा। पुराने प्रयासों का फल मिलने का समय है। घर-परिवार में तालमेल बढ़ेगा, लेकिन भावनाओं में बहने से बचें। पेट से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं।
राशिफल : 10 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें