राजनीति

#राशिफल

July 8, 2025

राशिफल : 09 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

09 जुलाई का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

9th July Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 09 जुलाई का दिन है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशान भरा रहेगा। मानसिक रूप से कुछ तनाव संभव है, लेकिन आप खुद को संभाल लेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी से बहस से बचें। कोई पुराना काम फिर से शुरू हो सकता है। नींद पूरी लें, नहीं तो थकावट महसूस होगी।

 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय आज लिए जा सकते हैं। पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लें। धन का आगमन होगा। किसी काम को लेकर जल्दीबाज़ी न करें। रक्तचाप या सिरदर्द हो सकता है।

 

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपकी वाणी और व्यवहार से दूसरों को प्रेरणा मिलेगी। कोई कानूनी काम पूरा हो सकता है। बच्चों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

 

मकर राशि-  मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। आज आपके प्रयासों को मान्यता मिलेगी। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। थोड़ी मानसिक बेचैनी रह सकती है। योग और ध्यान से लाभ मिलेगा।

 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सहयोगियों से संबंध मजबूत होंगे। काम को लेकर नई रणनीति बना सकते हैं। पुराने निवेश से फायदा संभव है। सेहत ठीक रहेगी, पर थकावट से बचें। परिवार में किसी से मतभेद हो सकता है – शांति रखें।

 

मीन राशि-

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन रचनात्मक कार्यों में बीतेगा। आपका कोई शौक लाभ का जरिया बन सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें, खासकर त्वचा से जुड़ी समस्या में।

राशिफल : 09 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख