राजनीति

#राशिफल

July 8, 2025

राशिफल : 09 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

09 जुलाई का राशिफल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

9th July Rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 09 जुलाई का दिन है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं। सेहत में सुधार दिखेगा, लेकिन थकान हो सकती है।

 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। किसी फैसले को लेकर असमंजस की स्थिति रह सकती है। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में धैर्य जरूरी है। आज कोई नया संपर्क भविष्य में लाभदायक सिद्ध हो सकता है। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। यात्रा का अवसर मिल सकता है। परिवार में आपसी समझ बनी रहेगी। संतान से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा।

 

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज मन में कुछ उलझनें रह सकती हैं, लेकिन दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी। कामकाज में स्थिरता आएगी। कोई पुराना मित्र अचानक संपर्क में आ सकता है। सेहत को लेकर सतर्कता बरतें, खासकर पाचन संबंधी मामलों में।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा। आज आपको नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी रहेगी। शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी।

 

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज आपके व्यवहार में विनम्रता रहेगी, जिससे लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

राशिफल : 09 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख