#राशिफल
June 7, 2025
राशिफल : 08 जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
08 जून 2025 रविवार के दिन का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 08 जून का दिन है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि। आज का दिन तुला राशि के लिए संतुलन साधने का है। निजी और व्यावसायिक जीवन में तालमेल बैठाना जरूरी होगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी, जो मन को प्रसन्न करेगी। छात्रों के लिए यह दिन एकाग्रता बनाए रखने के लिए उत्तम है।
वृश्चिक राशि। पुरानी योजनाएं आज फलीभूत हो सकती हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता के योग हैं। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। सेहत के लिए दिन अच्छा है, लेकिन खानपान में संतुलन रखें।
धनु राशि। धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बन सकता है। नौकरी में उच्च अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा।
मकर राशि। आज आप काफी आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कामकाज में व्यस्तता रहेगी, लेकिन परिणाम भी अनुकूल रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। आर्थिक रूप से मजबूती का समय है, लेकिन निवेश सोच-समझ कर करें। पुराना मित्र आपकी मदद कर सकता है।
कुंभ राशि। कुंभ राशि के जातकों को आज नई सोच और दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। बिजनेस में नए अवसर सामने आ सकते हैं। किसी बड़े अधिकारी से मेल-मिलाप भविष्य में लाभकारी रहेगा। परिवार में किसी पुराने विवाद का समाधान होगा।
मीन राशि। मीन राशि वालों के लिए दिन भावनात्मक रहेगा। दिल की बात किसी खास से साझा करने का सही समय है। नौकरी में बदलाव का विचार मन में आ सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी।