#राशिफल

June 7, 2025

राशिफल : 08 जून- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

08 जून 2025 रविवार के दिन का राशिफल

शेयर करें:

Horoscope: 08 June 2025

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 08 जून का दिन है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि। आज का दिन उत्साह और नई शुरुआत के लिए अनुकूल है। सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी पुराने प्रोजेक्ट पर दोबारा काम शुरू हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। निवेश से पहले सलाह अवश्य लें।

 

वृषभ राशि। धन लाभ के योग बन रहे हैं, खासकर यदि आपने हाल ही में कोई नया कार्य शुरू किया है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। यात्रा का कार्यक्रम बनेगा, लेकिन सावधानी बरतें। भावनाओं में बहने से बचें, वरना निर्णय गलत हो सकता है।

 

मिथुन राशि। आपकी वाणी और व्यवहार से आज आप दूसरों का दिल जीत लेंगे। प्रेम संबंधों में सकारात्मक मोड़ आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

 

कर्क राशि। घर-परिवार में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। मानसिक रूप से थोड़े बेचैन रहेंगे, लेकिन दिन के अंत तक स्थिति सुधरेगी। धन के मामले में सतर्क रहें, अनावश्यक खर्च से बचें। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है।

 

सिंह राशि। सिंह राशि के जातकों के लिए यह दिन नई ऊंचाइयों को छूने का संकेत देता है। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। प्रेमी जन से मुलाकात सुखद होगी। जीवन में कोई नई जिम्मेदारी आ सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे।

 

कन्या राशि। कन्या राशि वालों को आज अपनी योजनाओं को सावधानी से आगे बढ़ाना चाहिए। सेहत को लेकर लापरवाही ना करें। दफ्तर में सहयोगियों से बहस की स्थिति बन सकती है, संयम रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों से सलाह लाभदायक होगी।

राशिफल : 08 जून- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख