#राशिफल

August 7, 2026

राशिफल : 08 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

08 अगस्त का राशिफल

शेयर करें:

8TH AUGUST RASHIFAL

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अगस्त महीने की 08 तारीख है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से बातचीत आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। कामकाज में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

 

वृश्चिक राशि- आज आपको थोड़ी सावधानी से काम लेना होगा। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। नौकरी और कारोबार में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन बातचीत से मामला सुलझ जाएगा। अपनी सेहत और आराम का भी ध्यान रखें।

 

धनु राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। दोस्तों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। अगर आप किसी काम को लेकर काफी समय से परेशान हैं तो आज उसका हल मिल सकता है।

 

मकर राशि- आज काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रह सकता है। मेहनत करने से पीछे न हटें, क्योंकि इसका फायदा आगे मिलेगा। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की मदद करनी पड़ सकती है। किसी जरूरी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें।

 

कुंभ राशि- आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में नए लोगों से संपर्क बन सकता है। किसी पुराने दोस्त से बात करके मन खुश होगा। घर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

 

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। किसी जरूरी काम में सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। धन से जुड़ी परेशानी कुछ कम हो सकती है। प्रेम संबंधों में भी अच्छा समय रहेगा। बस किसी भी बात को लेकर ज्यादा चिंता न करें।

 

राशिफल : 08 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख