#राशिफल

August 7, 2026

राशिफल : 08 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

08 अगस्त का राशिफल

शेयर करें:

8TH AUGUST RASHIFAL

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अगस्त महीने की 08 तारीख है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। काम को लेकर थोड़ी भागदौड़ हो सकती है, लेकिन मेहनत का फायदा भी मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर खुशी का माहौल बन सकता है। पैसों के मामले में सोच-समझकर खर्च करें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

 

वृषभ राशि- आज आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। रुका हुआ काम पूरा होने से मन खुश रहेगा। घर-परिवार में किसी सदस्य से अच्छी बातचीत होगी। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। बेवजह किसी से बहस करने से बचें।

 

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी जरूरी काम में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। दोस्तों का साथ मिलेगा। पढ़ाई करने वालों के लिए दिन अच्छा है। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें।

 

कर्क राशि- आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। काम में आपकी मेहनत की तारीफ हो सकती है। किसी पुराने मामले का समाधान निकल सकता है। यात्रा का भी योग बन रहा है। मन को शांत रखने की कोशिश करें।

 

सिंह राशि- आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आप जिस काम को हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में फायदा होने के संकेत हैं। परिवार के किसी सदस्य से थोड़ी नाराजगी हो सकती है, लेकिन बात जल्दी संभल जाएगी।

 

कन्या राशि- आज आपको अपने काम में सफलता मिल सकती है। लंबे समय से रुका कोई काम आगे बढ़ेगा। पैसों से जुड़ा कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। घर में माहौल अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन मेहनत करने वाला रहेगा और उसका अच्छा परिणाम भी मिल सकता है।

 

राशिफल : 08 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख