#राशिफल

May 6, 2026

राशिफल : 07 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

07 मई का राशिफल

शेयर करें:

7TH MAY RASHIFAL

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज मई महीने की 07 तारीख है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन विष्णु भगवान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि- आज का दिन संतुलन और समझदारी का है। किसी निर्णय को लेकर मन में दुविधा हो सकती है, लेकिन आप सही रास्ता चुन लेंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं।

 

वृश्चिक राशि- आज आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना होगा। किसी पुराने प्रयास का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में हल्का मतभेद हो सकता है, जिसे आप समझदारी से सुलझा लेंगे।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। नए कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग हैं। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

 

मकर राशि- आज आपको जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप उसे संभाल लेंगे। परिवार में किसी जरूरी विषय पर बातचीत हो सकती है। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें।

 

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए नए विचारों और रचनात्मकता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।

 

मीन राशि- आज आपको अपने लक्ष्यों पर ध्यान देना होगा। किसी पुराने काम में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

राशिफल : 07 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख