#राशिफल
July 5, 2026
राशिफल : 06 जुलाई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
06 जुलाई का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज जुलाई महीने की 06 तारीख है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन शिवजी भगवान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि व्यापारियों को नए ग्राहकों से लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे और किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक भागदौड़ से थकान महसूस हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल है।
वृषभ राशि- आज धैर्य और समझदारी से लिए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए निवेश के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर ही निर्णय लें। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
मिथुन राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यापार में भी लाभ की संभावना है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत मिल रहे हैं। मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।
कर्क राशि- आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें, जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। शाम तक परिस्थितियां बेहतर होती नजर आएंगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
सिंह राशि- आज आपकी नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। कार्यस्थल पर आपके सुझावों की सराहना होगी। व्यापार में नई साझेदारी लाभदायक साबित हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। किसी यात्रा का योग बन सकता है, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या- आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पर्याप्त आराम करना जरूरी होगा।
राशिफल : 06 जुलाई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें