#राशिफल
October 4, 2025
राशिफल : 05 अक्टूबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
05 अक्टूबर का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 05 अक्टूबर का दिन है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। नई योजनाएं लाभकारी साबित होंगी। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को लाभ होगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और यात्रा लाभकारी होगी।
वृश्चिक राशि-वृश्चिक राशि के लोगों को आज कामकाज में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। धैर्य और संयम से काम लें। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है, लेकिन शांति से हल हो जाएगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। शाम का समय परिवार संग अच्छा बीतेगा।
धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आप अपनी समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। परिवार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का फल देर से मिलेगा। यात्रा से थकान हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे। रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। मित्रों का साथ मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मबल ऊंचा रहेगा।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आज आपके रचनात्मक कार्यों की सराहना होगी। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। मित्रों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन राशि-मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपका दिन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। परिवार में खुशियां रहेंगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को लाभ होगा। संतान की ओर से संतोषजनक समाचार मिलेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। नए संपर्क बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।